Showing posts with label RPSC Recruitment. Show all posts
Showing posts with label RPSC Recruitment. Show all posts

RPSC APO Recruitment 2026 Online Form Starts | Assistant Prosecution Officer Post 371

RPSC APO Recruitment 2026: Law field में Govt Job की तैयारी कर रहे Candidates के लिए Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी जारी की है RPSC द्वारा Home Department (अभियोजन) के लिए Assistant Prosecution Officer (APO) के कुल 371 Posts पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन (Detailed Notification) जारी कर दिया गया है।

इस Recruitment से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Eligibility, Age Limit, Selection Process, Application Fee और Exam Scheme नीचे विस्तार से दी गई है

RPSC APO Recruitment 2026 Online Form Starts | Assistant Prosecution Officer के 371 पदों पर आवेदन शुरू

RPSC APO Recruitment 2026 Online Form Starts | Assistant Prosecution Officer

RPSC APO Recruitment 2026 Overview

Recruitment BoardRajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer
Post NameAssistant Prosecution Officer (APO)
Total Vacancies371 Posts
Non-Scheduled Area (Non-SA)355 Posts
Scheduled Area (SA)16 Posts (सहरिया सहित)
Job LocationRajasthan
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

RPSC द्वारा Online Application Form भरने के लिए निम्नलिखित Schedule जारी किया गया है:

  • Start Date for Online Application: 08 June 2026
  • Last Date for Online Application: 07 July 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Candidate के पास आवेदन की Last Date तक नीचे दी गई Qualifications होना अनिवार्य है:

Degree in Law (Professional)

यानी आपके पास 3 साल वाली LLB Degree हो या फिर 5 साल वाला Integrated Law Course (जैसे BA LLB) पास होना चाहिए।

No Experience Required

  • इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें Bar Council में Experience (वकालत का अनुभव) की कोई जरूरत नहीं है। फ्रेशर्स (Freshers) भी इसके लिए 100% Apply कर सकते हैं।

Language & Culture

  • देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली Hindi का Working Knowledge और Rajasthan की संस्कृति व बोलियों का ज्ञान होना चाहिए।

⚠️ Important Note: इस भर्ती में Appearing Candidates को पात्र नहीं माना गया है। Application की Last Date तक आपकी Educational Qualification पूरी होनी चाहिए

Pay Matrix Level (वेतनमान)

RPSC APO पोस्ट के लिए Pay Matrix Level L-11 (Grade Pay - 4200/-) निर्धारित किया गया है

  • State Government के नियमों के अनुसार Probation Period के दौरान एक Fixed Monthly Salary (Fix Pay) देय होगी.

Age Limit (आयु सीमा)

Candidate की आयु 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर काउंट की जाएगी:

  • Minimum Age: 21 Years
  • Maximum Age: 40 Years से कम

Category-wise Age Relaxation (आयु सीमा में छूट):

  • SC/ST/OBC/MBC/EWS (Male Candidates of Rajasthan): 5 Years
  • General Category Female Candidates: 5 Years
  • SC/ST/OBC/MBC/EWS Female Candidates of Rajasthan: 10 Years
  • Widow & Divorced Women: No Upper Age Limit (कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं)

One Time Registration (OTR) Fee

Rajasthan Government के नए नियमों के मुताबिक अब उम्मीदवारों को केवल एक बार ही One Time Registration (OTR) शुल्क देना होता है:

  • General (Unreserved) / OBC & MBC (Creamy Layer): ₹600/-
  • SC / ST / OBC & MBC (Non-Creamy Layer) / EWS / Sahariya: ₹400/-
  • Divyangjan (PH Candidates): ₹400/-

⚠️ New Block Rule Caution: यदि कोई Candidate एक Financial Year (01 अप्रैल से 31 मार्च) में आवेदन करने के बाद 02 भर्ती Exams में Absent रहता है, तो उसका OTR Account Block कर दिया जाएगा। इसे वापस Unblock करने के लिए ₹750/- का Penalty Fee देना होगा। इसलिए फॉर्म तभी भरें जब आप Exam देने के लिए गंभीर हों।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

RPSC APO भर्ती के लिए Selection निम्नलिखित Steps के आधार पर किया जाएगा:

Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)

  • यह केवल Screening Test होगा। Main Exam में प्रवेश देने के लिए Vacancy के 15 गुना (15 Times) Candidates को Shortlist किया जाएगा। Prelims की Exam Scheme जल्द ही Official Website पर जारी होगी

Main Written Exam (मुख्य लिखित परीक्षा)

  • Final Merit List मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों (Marks) के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

Document Verification (DV) & Medical Examination.

  • मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी Original Documents (जैसे Law Degree, Caste Certificate, OTR Proof) की जांच के लिए आयोग के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसमें आपके दस्तावेजों की सत्यता (Authenticity) की जांच की जाती है।

Medical Examination

  • अंतिम चयन से पहले राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार उम्मीदवार का Medical Fitness Test किया जाता है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि उम्मीदवार अपनी ड्यूटी निभाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है।

How to Apply Online? (आवेदन कैसे करें?)

Candidates निम्न चरणों से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RPSC की Official Website या डायरेक्ट SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) पर Login करें.
  • Citizen Apps (G2C) में जाकर Recruitment Portal का चयन करें
  • यदि पहले Registration नहीं किया है, तो Aadhar Card या Jan Aadhar Card के जरिए One Time Registration (OTR) पूरा करें
  • OTR Profile में Live Photo कैप्चर होगी और SignatureLeft Thumb Impression अपलोड करना होगा
  • इसके बाद RPSC APO Recruitment 2026 के Link पर Click करके फॉर्म भरें और Submit करके Hard Copy का Printout निकाल लें

RPSC APO Important Links Table

RPSC Assistant Prosecution Officer (APO) से सम्बंधित महत्वपूर्ण links नीचे दिए गए हैं:

Important Events

Direct Links

Apply Online Link (SSO Portal)

Click Here to Apply

Download RPSC APO Official Notification PDF

Download PDF

RPSC Official Website

Visit RPSC Site

RPSC Assistant Prosecution Officer (APO) Exam Syllabus

Download Now

RPSC APO Recruitment 2026: FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q.1: RPSC APO Recruitment 2026 के लिए Online Application Form कब से कब तक भरे जाएंगे?

Ans: इस भर्ती के लिए Online Application Process आज 08 June 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की Last Date 07 July 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) रखी गई है

Q.2: क्या RPSC APO भर्ती के लिए Bar Council का Experience (वकालत का अनुभव) जरूरी है?

Ans: नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार के कोर्ट प्रैक्टिस या वकालत के अनुभव (Experience) की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास Law Degree है, तो आप Freshers के तौर पर भी 100% पात्र हैं।

Q.3: क्या Law Final Year में पढ़ रहे (Appearing) छात्र इसके लिए Apply कर सकते हैं?

Ans: नहीं, RPSC के notification के अनुसार Appearing Candidates इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं। आवेदन करने की Last Date (07 July 2026) तक आपके पास अपनी Law Degree का final result होना अनिवार्य है।

Q.4: RPSC APO भर्ती में Selection के लिए कुल कितने Papers होंगे?

Ans: मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam) में कुल 2 पेपर्स होंगे। Paper-I: Law (300 Marks) का होगा और Paper-II: Language (100 Marks) का होगा, जिसमें 50 Marks की सामान्य हिंदी और 50 Marks की General English शामिल है।

Q.5: राजस्थान का नया OTR Block Rule क्या है और इस पर कितना Penalty Fee है?

Ans: नए नियम के अनुसार, यदि कोई Candidate एक Financial Year में फॉर्म भरने के बाद 02 Bharti Exams में Absent रहता है, तो उसका OTR Account Block कर दिया जाएगा। इसे वापस Unblock करने के लिए ₹750/- का Penalty Fee भरना होगा।

Conclusion

यदि आप Law Graduate हैं और राजस्थान में सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो RPSC APO आपके लिए एक बेहतरीन Career Option है आवेदन की प्रक्रिया 08 जून 2026 से शुरू हो रही है, इसलिए बिना Last Date का इंतजार किए समय पर अपना Application Form जरूर Fill कर दें

💬 Leave a Comment!

क्या आप RPSC APO Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं? यदि आपके मन में इस Notification, Eligibility या Syllabus से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे Comment Box में जरूर पूछें। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने Law Field के दोस्तों और Study Groups में share करना न भूलें!

RPSC Lecturer Special Education Recruitment 2026: आरपीएससी प्राध्यापक विशेष शिक्षा भर्ती

RPSC Lecturer Special Education Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक विशेष शिक्षा (Lecturer - Special Education) के कुल 121 पदों पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती पूरी तरह से स्थाई पदों के लिए निकाली गई है।

RPSC Lecturer Special Education Recruitment 2026 Notification Overview

RPSC SPECIAL TEACHER RECRUITMENT 2026

RPSC Special Teacher Recruitment 2026 Important Dates

 ऑनलाइन आवेदन करने और फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक नोट कर लें:

  • विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 22 May 2026  
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 June 2026  
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 June 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)  
  • परीक्षा की तिथि: आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर अलग से सूचित किया जाएगा

Application Fee (One Time Registration-OTR)

कार्मिक विभाग के नियमानुसार इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क देय होगा:

  • सामान्य वर्ग (UR) / पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर): ₹600/-
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/MBC-NCL/EWS/सहरिया): ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PH Candidates): ₹400/-
  • नोट: राजस्थान से बाहर के अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा और उन्हें ₹600 शुल्क देना होगा
⚠️ विशेष नोट (OTR ब्लॉक नियम): यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में आवेदन करने के बाद 02 भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ओटीआर सुविधा प्रतिबंधित (Block) कर दी जाएगी, जिसे ₹750 से ₹1500 का शुल्क देकर ही अनब्लॉक कराया जा सकेगा

Post Details & Vacancy 2026

प्राध्यापक विशेष शिक्षा के लिए कुल 121 पद विज्ञापित किए गए हैंइसमें निम्नलिखित विषयों के अंतर्गत विशेष शिक्षा के पद शामिल हैं:
  1. अंग्रेजी (English)
  2. हिंदी (Hindi)
  3. इतिहास (History)
  4. राजनीति विज्ञान (Political Science)
  5. समाजशास्त्र (Sociology)
  6. संगीत (Music)

Eligibility & Qualifications (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  • पोस्ट ग्रेजुएशन: संबंधित विषय में UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट (PG) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए
  • विशेष शिक्षा डिग्री: भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed. (Special Education) होना चाहिए, या सामान्य B.Ed. के साथ विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है
  • RCI रजिस्ट्रेशन: आवेदक का परीक्षा की तिथि से पूर्व भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकृत होना अनिवार्य है 
  • अतिरिक्त ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए
नोट: अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा से पूर्व डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा

Other Rajasthan Recruitment 2026

यह भी पढ़ें: RPSC RAS Recruitment 2026: Apply Online For 607 Class I & II Posts, Notification PDF भर्ती की पूरी डिटेल यहाँ देखें!

यह भी पढ़ें: RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक के 3951 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

Age Limit & Relaxations (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (दिनांक 01.01.2027 को)
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम

ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट (Relaxation):

  • ● राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी: 05 वर्ष
  • ● राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 10 वर्ष
  • ● सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 05 वर्ष
  • ● विधवा एवं विच्छिन्न विवाह (परित्यक्ता) महिला: कोई आयु सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति की आयु तक)

Selection Process & Exam Scheme

अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा (Competitive Examination) के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाएगाआवश्यकता पड़ने पर नॉर्मलाइजेशन पद्धति भी अपनाई जा सकती है

  • ● कुल अंक: परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी। 
  • पेपर्स: इसमें दो पेपर होंगे - पेपर-I (150 अंक, समय: 1.5 घंटा) और पेपर-II (300 अंक, समय: 3 घंटे)। 
  • प्रश्न प्रकार: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective MCQ) प्रकार के होंगेनकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग काटा जाएगा। 
  • पासिंग मार्क्स: प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है (SC/ST वर्ग को 5% की छूट मिलेगी)

How to Apply for RPSC Lecturer Special Education 2026

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले एसएसओ पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें  
  2. Recruitment Portal का चयन करें और यदि पहले नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) पूरा करें
  3. OTR प्रोफाइल में आधार/जनआधार के अनुसार अपनी सही जानकारी और लाइव फोटो कैप्चर करें 
  4. इसके बाद "Ongoing Recruitment" सेक्शन में Lecturer (Special Education) Exam 2026 के लिंक पर क्लिक करें। 
  5. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, अपने हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान अपलोड करें 
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद Application Number जरूर चेक करें और फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें

RPSC Special Teacher Recruitment 2026 Important Links

Frequently Asked Questions (FAQs) - RPSC व्याख्याता विशेष शिक्षा भर्ती 2026

Q1. RPSC प्राध्यापक विशेष शिक्षा भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कुल 121 स्थायी (Permanent) पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।

Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की Last Date क्या है?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 01 जून 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q3. क्या सामान्य B.Ed. डिग्री वाले अभ्यर्थी इस विशेष शिक्षा भर्ती के लिए पात्र हैं?

Ans. हाँ, लेकिन इसके लिए एक शर्त है। यदि आपके पास सामान्य B.Ed. है, तो उसके साथ आपके पास विशेष शिक्षा (Special Education) में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केवल सामान्य B.Ed. वाले इसमें अप्लाई नहीं कर सकते।

Q4. RPSC द्वारा इस भर्ती में OTR (One Time Registration) को लेकर क्या नया नियम लागू किया गया है?

Ans. नया नियम यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद किन्हीं 02 भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित (Absent) रहता है, तो उसकी OTR सुविधा को Block कर दिया जाएगा। इसे दोबारा चालू (Unblock) कराने के लिए ₹750 से ₹1500 तक का भारी शुल्क देना होगा।

Q5. क्या इस परीक्षा की ओएमआर (OMR) शीट में 5 विकल्प दिए जाएंगे?

Ans. हाँ, प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प (1, 2, 3, 4, 5) होंगे। यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं करना चाहते (छोड़ना चाहते हैं), तो आपको 5वां गोला काला करना अनिवार्य है। खाली छोड़ने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर आपको Disqualified (अयोग्य) कर दिया जाएगा।

Q6. क्या अंतिम वर्ष (Appearing) के छात्र इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं?

Ans. हाँ, शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके या शामिल हो रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं। लेकिन उन्हें RPSC की मुख्य प्रतियोगी परीक्षा की तिथि से पहले अपनी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Degree/Diploma) पूरी करने का सबूत देना होगा।

Bank of Baroda Recruitment 2026 | 1100 Wealth Executive & Credit Analyst Posts | Apply Online

Official Recruitment Notification 2026 बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) भर्ती 2026: Wealth Executiv...