RPSC Lecturer Special Education Recruitment 2026 Notification Overview
RPSC Special Teacher Recruitment 2026 Important Dates
ऑनलाइन आवेदन करने और फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं, इन्हें ध्यानपूर्वक नोट कर लें:
- ➤ विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 22 May 2026
- ➤ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 June 2026
- ➤ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 June 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
- ➤ परीक्षा की तिथि: आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर अलग से सूचित किया जाएगा।
Application Fee (One Time Registration-OTR)
कार्मिक विभाग के नियमानुसार इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क देय होगा:
- ● सामान्य वर्ग (UR) / पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर): ₹600/-
- ● आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/MBC-NCL/EWS/सहरिया): ₹400/-
- ● दिव्यांगजन (PH Candidates): ₹400/-
- ● नोट: राजस्थान से बाहर के अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा और उन्हें ₹600 शुल्क देना होगा।
Post Details & Vacancy 2026
- अंग्रेजी (English)
- हिंदी (Hindi)
- इतिहास (History)
- राजनीति विज्ञान (Political Science)
- समाजशास्त्र (Sociology)
- संगीत (Music)
Eligibility & Qualifications (शैक्षणिक योग्यता)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:
- ● पोस्ट ग्रेजुएशन: संबंधित विषय में UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट (PG) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- ● विशेष शिक्षा डिग्री: भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed. (Special Education) होना चाहिए, या सामान्य B.Ed. के साथ विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- ● RCI रजिस्ट्रेशन: आवेदक का परीक्षा की तिथि से पूर्व भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- ● अतिरिक्त ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
|
Other Rajasthan Recruitment 2026 |
|
यह भी पढ़ें: RPSC RAS Recruitment 2026: Apply Online For 607 Class I & II Posts, Notification PDF भर्ती की पूरी डिटेल यहाँ देखें! |
Age Limit & Relaxations (आयु सीमा)
- ● न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (दिनांक 01.01.2027 को)
- ● अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम
ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट (Relaxation):
- ● राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी: 05 वर्ष
- ● राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 10 वर्ष
- ● सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 05 वर्ष
- ● विधवा एवं विच्छिन्न विवाह (परित्यक्ता) महिला: कोई आयु सीमा नहीं (सेवानिवृत्ति की आयु तक)।
Selection Process & Exam Scheme
अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा (Competitive Examination) के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नॉर्मलाइजेशन पद्धति भी अपनाई जा सकती है।
- ● कुल अंक: परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी।
- ● पेपर्स: इसमें दो पेपर होंगे - पेपर-I (150 अंक, समय: 1.5 घंटा) और पेपर-II (300 अंक, समय: 3 घंटे)।
- ● प्रश्न प्रकार: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective MCQ) प्रकार के होंगे। ● नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग काटा जाएगा।
- ● पासिंग मार्क्स: प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है (SC/ST वर्ग को 5% की छूट मिलेगी)।
How to Apply for RPSC Lecturer Special Education 2026
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें ।
- Recruitment Portal का चयन करें और यदि पहले नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- OTR प्रोफाइल में आधार/जनआधार के अनुसार अपनी सही जानकारी और लाइव फोटो कैप्चर करें।
- इसके बाद "Ongoing Recruitment" सेक्शन में Lecturer (Special Education) Exam 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, अपने हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद Application Number जरूर चेक करें और फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
RPSC Special Teacher Recruitment 2026 Important Links
- Official Notification: [यहाँ क्लिक करके देखें]
- Official Notification PDF: [यहाँ Click करके Download करें]
- Official Website: RPSC Official Website
Frequently Asked Questions (FAQs) - RPSC व्याख्याता विशेष शिक्षा भर्ती 2026
Q1. RPSC प्राध्यापक विशेष शिक्षा भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?
Ans. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कुल 121 स्थायी (Permanent) पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की Last Date क्या है?
Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 01 जून 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।
Q3. क्या सामान्य B.Ed. डिग्री वाले अभ्यर्थी इस विशेष शिक्षा भर्ती के लिए पात्र हैं?
Ans. हाँ, लेकिन इसके लिए एक शर्त है। यदि आपके पास सामान्य B.Ed. है, तो उसके साथ आपके पास विशेष शिक्षा (Special Education) में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केवल सामान्य B.Ed. वाले इसमें अप्लाई नहीं कर सकते।
Q4. RPSC द्वारा इस भर्ती में OTR (One Time Registration) को लेकर क्या नया नियम लागू किया गया है?
Ans. नया नियम यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद किन्हीं 02 भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित (Absent) रहता है, तो उसकी OTR सुविधा को Block कर दिया जाएगा। इसे दोबारा चालू (Unblock) कराने के लिए ₹750 से ₹1500 तक का भारी शुल्क देना होगा।
Q5. क्या इस परीक्षा की ओएमआर (OMR) शीट में 5 विकल्प दिए जाएंगे?
Ans. हाँ, प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प (1, 2, 3, 4, 5) होंगे। यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं करना चाहते (छोड़ना चाहते हैं), तो आपको 5वां गोला काला करना अनिवार्य है। खाली छोड़ने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर आपको Disqualified (अयोग्य) कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment