UKMSSB Uttarakhand Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी और विशेषकर नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB), देहरादून ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक/डिग्रीधारक के खाली पड़े पदों को भरने के लिए आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन (विज्ञापन संख्याः उ०चि० से०च०बो०/परी०/16/2025-26/448) जारी कर दिया है।

इस सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 196 रिक्त पदों पर स्थायी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और सटीक जानकारी (जैसे तारीखें, पदों का वर्गीकरण, वेतन, पात्रता और नया परीक्षा पैटर्न) नीचे विस्तार से देख सकते हैं।

UKMSSB Uttarakhand Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर बंपर सीधी भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

UKMSSB Uttarakhand Nursing Officer Recruitment 2026

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइमलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को निम्नलिखित तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें:

  • आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 जून 2026 (बुधवार)
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 12 जून 2026 (शुक्रवार)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (वृहस्पतिवार) सांय 05.00 बजे तक
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (वृहस्पतिवार) सांय 05.00 बजे तक
  • आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन/परिवर्तन की अवधि: 04 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 (सांय 05.00 बजे तक 

रिक्त पदों का विवरण और वर्गीकरण (Vacancy Details & Post Breakup)

इस भर्ती में कुल 196 पदों को महिलाओं और पुरुषों के बीच डिप्लोमाधारक और डिग्रीधारक के आधार पर बहुत ही स्पष्ट रूप से वर्गीकृत किया गया है। इसका पूरा विवरण नीचे दी गई सारणी में देखें:

1. नर्सिंग अधिकारी (महिला) - कुल 156 पद (80% सीटें आरक्षित)

  • नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक (70%): 109 पद
  • नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक (30%): 47 पद

2. नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) - कुल 40 पद (20% सीटें आरक्षित)

  • नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक (70%): 28 पद
  • नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्रीधारक (30%): 12 पद

पद कोड

पद का नाम और श्रेणी

कुल पद

101

नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक

109 पद

102

नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक

47 पद

103

नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक

28 पद

104

नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्रीधारक

12 पद

कुल विज्ञापित पद

196 पद

वेतनमान और नौकरी का प्रकार (Salary & Job Type)

उत्तराखंड सरकार के नियमानुसार यह एक राजपत्रित (Non-Gazetted), स्थायी और बेहतरीन वेतन वाली नौकरी है:

  • वेतनमान (Salary): ₹44,900 - ₹1,42,400 (पे मैट्रिक्स लेवल-7)
  • नौकरी का प्रकार: उत्तराखंड सरकारी नौकरी (स्थायी/Permanent)

अनिवार्य पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप निम्नलिखित सभी अनिवार्य शर्तों को पूरा करते हैं:

1. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualifications)

  • अभ्यर्थी के पास भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Sc (Honors) नर्सिंग, या B.Sc Nursing का नियमित पाठ्यक्रम, या Post Basic B.Sc Nursing होना चाहिए। अथवा जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) का डिप्लोमा या मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी को हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है।

2. उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण (सबसे महत्वपूर्ण शर्त)

  • अभ्यर्थी का उत्तराखंड नर्सिंग तथा धात्री परिषद (Uttarakhand Nurses and Midwives Council) में बी.एस.सी. (ऑनर्स)/बी.एस.सी. नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी के रूप में वैध (Valid) और जीवित (Live/Renewed) पंजीकरण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • कट-ऑफ डेट: यह पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि यानी 02 जुलाई 2026 तक स्थाई, वैध और नवीनीकृत होना चाहिए। यदि इस तिथि तक सर्टिफिकेट रिन्यू नहीं है, तो अभ्यर्थी अपात्र माना जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय इस पंजीकरण प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।

3. समूह 'ग' के पदों हेतु डोमिसाइल और शिक्षा की शर्तें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह 'ग' के सीधी भर्ती के पदों के लिए निम्नलिखित शर्तों में से कम से कम एक शर्त पूरी करना आवश्यक है:

  • अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड राज्य का मूल निवास/स्थाई निवास प्रमाण पत्र (Domicile) धारित करता हो। या
  • अभ्यर्थी ने अपनी हाईस्कूल (10th) एवं इंटरमीडिएट (12th) या इसके समकक्ष स्तर की शिक्षा उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण की हो। (सैनिक/अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य/केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारी जिनका ट्रांसफर राज्य से बाहर नहीं हो सकता, उनके बच्चों को इसमें नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)।

नोट: यदि किसी अभ्यर्थी का पंजीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि (02 जुलाई 2026) तक वैध/जीवित नहीं है, तो वह अपात्र माना जाएगा।

3. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आयु की गणना के लिए निर्धारित कट-ऑफ डेट: विज्ञापन के नियमानुसार होगी। उत्तराखंड राज्य के आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC आदि) के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नया परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)

इस बार चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसके लिए 2 प्रश्न-पत्र होंगे:

प्रथम प्रश्न-पत्र (100 अंक - नर्सिंग विषय)

  • यह पेपर आपके नर्सिंग के कोर सब्जेक्ट्स पर आधारित होगा। (Click Here for Complete Syllabus)

द्वितीय प्रश्न-पत्र (100 अंक - सामान्य ज्ञान व भाषा)

  • यह पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होगा। (Click Here for Complete Syllabus)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Net Banking, Debit/Credit Card या UPI) से ही किया जा सकता है:

  • अनारक्षित (General) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹300/-
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): ₹150/-
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): ₹150/-
  • दिव्यांगजन (PH): ₹150/-

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

UKMSSB Uttarakhand Nursing Officer Recruitment 2026  के लिए आवेदन करने के लिए आप निम्न चरण का पालन करें:

  • सबसे पहले उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" या "Nursing Officer Exam-2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके Candidate Registration की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद Application Form का ओरिजिनल प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें (संवीक्षा/डीवी के समय इसकी आवश्यकता होगी)।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

लिंक का विवरण

सीधे क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

यहाँ क्लिक करें (Apply Online)

आधिकारिक विज्ञापन PDF डाउनलोड करें

Download Official Notification

Official Website

Click Here

Exam Syllabus

Click Here for Download Syllabus

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ s)

Q1. उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कुल 196 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है।

Q2. क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं?

उत्तर: शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आपके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड नर्स एवं मिडवाइफ परिषद में एक जीवित और वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई 2026 (सांय 05:00 बजे तक) रखी गई है।

No comments:

Post a Comment

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026 | 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass Apply Online

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026: 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass, Apply Online ...