RSSB Computer Instructor Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (322 पद) और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (3629 पद) के कुल 3,951 पदों पर बम्पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कंप्यूटर क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.
इस परीक्षा में सफलता पाने और अपनी एक सीट पक्की करने के लिए आपको इसके नए Exam Pattern (परीक्षा स्कीम) और विषय-वार विस्तृत Syllabus को गहराई से समझना होगा. इस लेख में हमने बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल पीडीएफ के आधार पर दोनों पेपर्स का पूरा सिलेबस नीचे विस्तार से साझा किया है.
Rajasthan Computer Instructor Syllabus & Exam Pattern 2026: RSSB कंप्यूटर अनुदेशक का पूरा विस्तृत सिलेबस यहाँ देखें
RSSB Computer Instructor Exam Pattern 2026 (परीक्षा स्कीम)
वरिष्ठ और बेसिक दोनों ही पदों के लिए परीक्षा की स्कीम समान रखी गई है. परीक्षा कुल 200 Marks की होगी, जिसे दो Paper (Paper-1 और Paper-2) में विभाजित किया गया है.
Paper-I (सामान्य ज्ञान और योग्यता General Knowledge & Aptitude - 100 Marks)
- कुल प्रश्न (Total Questions): 100 Objective Type Questions (MCQs)
- कुल अंक (Total Marks): 100 Marks
- समय अवधि (Time): 2 Hours (120 Minutes)
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी.
Paper-II (कंप्यूटर और तकनीकी विषय Computer & Technical Subjects - 100 Marks)
- कुल प्रश्न (Total Questions): 100 Objective Type Questions (MCQs)
- कुल अंक (Total Marks): 100 Marks
- समय अवधि (Time): 2 Hours (120 Minutes)
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी.
Exam से जुड़े Important Rules:
नया 5-Option नियम (E-Option)
- ओएमआर शीट (OMR Sheet) में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे. यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो आपको 'E' विकल्प (गोला) को अनिवार्य रूप से नीला करना होगा.
Minimum Qualifying Marks
- परीक्षा पास करने के लिए दोनों Papers में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है. हालांकि, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5% की छूट दी जाएगी (यानी उनके लिए 35% अनिवार्य हैं)
Paper-I Detailed Syllabus (दोनों पदों के लिए समान)
पेपर-1 में मुख्य रूप से राजस्थान का सामान्य ज्ञान और अभ्यर्थी की सामान्य मानसिक योग्यता की परीक्षा ली जाती है:
1. राजस्थान का सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK):
- राजस्थान की कला एवं संस्कृति (Art & Culture), इतिहास (History), भूगोल (Geography).
- सामान्य विज्ञान (General Science) और राजस्थान के समसामयिक घटनाक्रम (Current Affairs).
2. तार्किक क्षमता (Logical Reasoning & Analytical Ability).
3. निर्णय क्षमता और समस्या समाधान (Decision Making & Problem Solving).
4. सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability).
5. बुनियादी संख्यात्मकता (Basic Numeracy): संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम (orders of magnitude) आदि (Class 10th Level)
6. डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation): चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency) आदि (Class 10th Level)
Paper-II Detailed Syllabus: बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor)
Basic Computer Instructor के Paper-II का स्तर Graduation और सामान्य Computer Application पर आधारित होता है। इसके मुख्य मुख्य विषय (Topics) निम्नलिखित हैं:
Pedagogy (शिक्षाशास्त्र): शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods) और बाल विकास (Child Development) से जुड़े प्रश्न.
Mental Ability: निर्णय लेना (Decision Making), Data Interpretation, तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में हालिया प्रमुख विकास.
Fundamentals of Computer: कंप्यूटर सिस्टम का Overview, Input-Output Devices, Pointing Devices, Scanner, डेटा का प्रतिनिधित्व (Data Representation) (Analog vs Digital), Number System (Decimal, Binary, Hexadecimal) और Types of File.
Data Processing Software: एमएस वर्ड (MS-Word), एमएस एक्सेल (MS Excel), एमएस पावरपॉइंट (MS Power Point) और एमएस एक्सेस (MS-Access).
Programming Fundamentals: C, C++, Java, DotNet, Artificial Intelligence (AI), मशीन लर्निंग (Machine Learning), पायथन (Python) और ब्लॉकचेन (Block Chain) की बुनियादी बातें, OOPs के कॉन्सेप्ट्स और IDE के लाभ.
Data Structures and Algorithms: Problem Solving Algorithms, Abstract Data Types, एरे (Arrays), Linked List, स्टैक (Stack) और उसके operations, क्यू (Queues), Queues, Binary Tree, Searching और Sorting.
Computer Organization & OS: Computer का Basic Structure, CPU aur Instructions, Memory Organization, Operating System ka Overview, Process Management और File Processing.
Communication & Network: Computer Network का परिचय, Network Layers/Models, Networking Devices और Mobile Communication की बुनियादी बातें.
Network Security: Computer को virus और malware हमलों से बचाना, Firewall की उपयोगिता, Data Backup & Restore, Ethical Hacking.
Database Management System (DBMS): Database का Overview, Architecture, RDBMS, Database Design, Data Manipulation और NoSQL Database Technology.
System Analysis and Design: Requirement Gathering, Feasibility Analysis, UML का उपयोग करके Object-Oriented Modeling, Software Testing और Maintenance.
Internet of Things (IoT) & Applications: Internet Protocols, Search Engines, Online/Offline Messaging, Web Publishing, HTML, XML और Scripts का बुनियादी ज्ञान, Website Creation और E-Commerce.
Paper-II Detailed Syllabus: वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) का Paper-2 काफी Advanced Level (Post-Graduation/M.Tech/MCA स्तर) का होता है. इसके main topics इस प्रकार हैं:
Pedagogy & Mental Ability: शिक्षाशास्त्र (Pedagogy), Reasoning, DI और IT के क्षेत्र में नए विकास.
Fundamentals of Computer & Languages: Number System, Arithmetic Operations, Computer Languages की विभिन्न श्रेणियां और Input/Output Devices की Functional Details।
Advanced Programming Fundamentals: C, C++, Java, DotNet, AI, Machine Learning, Python, Blockchain, Precedence of Operators, Pointers, Structures, Unions और Command Line Arguments।
Object Oriented Programming (OOPs): C++ और JAVA का उपयोग करके Objects, Classes, Inheritance, Polymorphism, Event & Exception Handling, Files और Streams।
Data Structures & Algorithms: Abstract Data Types, Linked List बनाम Array, Binary Search Tree, Graph और उनका Representation, Tree Traversal, Branch and Bound, Greedy Methods और Algorithms की Complexity।
Digital Logic Systems: Boolean Expressions, K-Maps, TTL और CMOS Logic Families, Half/Full Adder, Multiplexer और Synchronous Sequential System Design।
Computer Organization and Architecture: Von-Neumann Architecture, Registers, Micro-operations, Control Logic, DMA, Memory Organization और Cache Coherence।Operating Systems (Advanced): CPU Scheduling, Deadlocks, Memory Management, Disk Scheduling, Client-Server Architecture, Threads और उनका Synchronization, Real-Time OS (RTOS), Linux के लिए Bourne Shell Programming।
Advanced DBMS: E-R Models, Relational Algebra, Integrity Constraints, Triggers, Normalization, Indexing, Transaction Processing और Concurrency Control।
Software Engineering: SDLC के चरण, System Modeling, SRS, DFDs, Software Testing और Software Project Management।
Data and Computer Networks: Networking का Evolution, Transmission Media, TCP/IP और OSI Reference Models, Layers के कार्य, Multiplexing।
निष्कर्ष (Conclusion)
Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो तकनीक के क्षेत्र में शिक्षण कार्य करना चाहते हैं. परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग और न्यूनतम 40% अंकों की अनिवार्यता यह स्पष्ट करती है कि आपको सतही ज्ञान के बजाय हर टॉपिक को गहराई से पढ़ना होगा. अपनी योग्यता के अनुसार बेसिक या वरिष्ठ पद के लिए आज से ही टाइम-टेबल बनाकर तैयारी में जुट जाएं.
हमें कमेंट में बताएं!
क्या आप Basic Computer Instructor की तैयारी कर रहे हैं या Senior Computer Instructor की? यदि सिलेबस को लेकर आपका कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें जो कंप्यूटर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं!

No comments:
Post a Comment