Mumbai Port Authority Recruitment 2026: Apply Offline for 28 Professional Intern Posts, Salary up to Rs 50,000

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (Mumbai Port Authority - MbPA) के मेडिकल डिपार्टमेंट ने साल 2026 के लिए प्रोफेशनल इंटर्न्स (Professional Associates और Professional Assistants) के पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन (Advt No. H/E/37A/Professional Interns of 2026-27) जारी कर दिया है

इस भर्ती के तहत कुल 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके लिए भारत के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आप ग्रेजुएशन, बी.टेक या मेडिकल क्षेत्र में डिग्री रखते हैं, तो मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत काम करने का यह एक बेहतरीन मौका है।

Mumbai Port Authority Recruitment 2026 Notification Out for 28 Professional Intern Posts – Check Full Details Here

Mumbai Port Authority Recruitment 2026 Notification Out

MbPA Recruitment 2026 Overview

नीचे दी गई तालिका में इस भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को संक्षेप में दिया गया है:

भर्ती बोर्ड का नाम

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (Mumbai Port Authority - MbPA)  

विभाग

मेडिकल डिपार्टमेंट (Medical Department)

विज्ञापन संख्या

Advt No. H/E/37A/Professional Interns of 2026-27

पदों के नाम

Professional Associate & Professional Assistant

कुल पदों की संख्या

28 वैकेंसी

नौकरी का प्रकार

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (शुरुआती 2 वर्ष, जिसे 2 साल और बढ़ाया जा सकता है)

आवेदन का तरीका

ऑफलाइन (Offline via Post)

आवेदन की अंतिम तिथि

29 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

www.mumbaiport.gov.in

Mumbai Port Authority Vacancy Important Dates

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से भेज दें:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 02 जून 2026

ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख: 29 जून 2026

पात्रता गणना की महत्वपूर्ण तिथि (Crucial Date): आयु सीमा, योग्यता और अनुभव की गणना 01 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। 

Post-Wise Vacancy Details & Salary (Remuneration)

इस भर्ती में पदों को दो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है और उनके लिए एकमुश्त निश्चित मानदेय (Consolidated Remuneration) तय किया गया है:

1. Professional Associates — कुल 10 पद (सैलरी: ₹50,000/- महीना)

  • Hospital Admin: 01 पद
  • Bio Medical Engineer: 01 पद
  • Store and Billing: 02 पद
  • Clinical Assistant (Surgery): 06 पद

2. Professional Assistants — कुल 18 पद (सैलरी: ₹40,000/- महीना) 

  • General / Multitask: 15 पद
  • Catering: 01 पद
  • IT (Information Technology): 02 पद 

नोट: इसके अलावा संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रतिवर्ष 5% का वार्षिक इंक्रीमेंट (Annual Increment) भी दिया जाएगा। हालांकि, किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता (DA, HRA, Transport Allowance) देय नहीं होगा। उपभोग न की गई छुट्टियों का कोई नकदीकरण (Leave Encashment) भी नहीं मिलेगा। एक्सपीरियंस्ड कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जा सकती है। उम्मीदवारों के पास स्वयं का लैपटॉप होना अनिवार्य है

Eligibility Criteria: Educational Qualification & Experience

विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:

Professional Associates (सैलरी ₹50,000/-) 

  • Hospital Admin: Healthcare Management में BBA, या Hospital Administration में Bachelor Degree, या Medical Science में ग्रेजुएशन । (MHA या MBA धारकों को वांछनीय वरीयता)
  • Bio Biomedical Engineer: Biomedical Engineering / Biotechnology या संबंधित कोर इंजीनियरिंग फील्ड में B.E. / B.Tech / B.Sc की डिग्री
  • Store and Billing: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (B.Com, BBA, B.Sc या Hospital Administration पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता और कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य)
  • Clinical Assistant (Surgery): MBBS, BAMS, BHMS या BSMS की डिग्री होना आवश्यक है 

Professional Assistants (सैलरी ₹40,000/-)

  • General / Multitask (15 Posts): किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट डिग्री + कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स । (अंग्रेजी/हिंदी/मराठी टाइपिंग और MS-Office, SAP का ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता)
  • Catering: Hospitality Management में बैचलर डिग्री (Bachelor's in Hospitality Management) या प्रासंगिक कैटरिंग/कलिनरी कोर्स
  • IT (Information Technology): IT / Computer Science में ग्रेजुएशन, या BCA, या B.Sc IT, या IT में डिप्लोमा

Age Limit (आयु सीमा)

  • अधिकतम आयु: विज्ञापन जारी होने की तिथि तक उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए
  • उम्मीदवार का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए (Good Health) ।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क (No Fee) नहीं रखा गया है। सभी वर्ग के उम्मीदवार मुफ्त में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to Apply Offline for MbPA Recruitment 2026?

चूंकि आवेदन का माध्यम पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. स्टेप 1: सबसे पहले मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म (Annexure-I) का प्रिंटआउट डाउनलोड करें। (आवेदन फॉर्म का सीधा लिंक नीचे 'Important Links' सेक्शन में दिया गया है)
  2. स्टेप 2: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे- आपका नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की डिटेल्स साफ-साफ अक्षरों में भरें
  3. स्टेप 3: निर्धारित स्थान पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं
  4. स्टेप 4: अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे- आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकतालिकाएं/डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र) की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-Attested) फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें
  5. स्टेप 5: भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में लिखें
    "Application for engagement of Professional Associates (पदम का नाम) or Professional Assistants (पद का नाम) on Contract Basis" ।
  6. स्टेप 6: इस लिफाफे को अंतिम तिथि 29.06.2026 से पहले नीचे दिए गए पते पर डाक (Registered/Speed Post) या कूरियर के माध्यम से भेज दें:

आवेदन भेजने का पता (Postal Address):

CHIEF MEDICAL OFFICER Medical Department, MbPA Hospital, Nadkarni Park, Wadala (East), Mumbai - 400 037. (हेल्पलाइन नंबर: 022-24120274) 

Important Links

महत्वपूर्ण लिंक

डायरेक्ट लिंक

Download Application Form (PDF)

यहाँ क्लिक करें

Official Notification PDF

यहाँ से डाउनलोड करें

Official Website

Mumbai Port Authority Website

Exam Syllabus

Click Here

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q 1: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी भर्ती 2026 की आखिरी तारीख क्या है?

Ans: ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 है इसके बाद मिलने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा

Q 2: इस भर्ती में चयनित होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?

Ans: Professional Associate पदों के लिए ₹50,000/- प्रति माह और Professional Assistant पदों के लिए ₹40,000/- प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा

Q 3: क्या इसके लिए किसी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा?

Ans: प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है इंटरव्यू के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा

Q 4: यह नौकरी कितने समय के लिए है?

Ans: यह पूरी तरह से अनुबंध (Contract) के आधार पर है। शुरुआती जुड़ाव 2 साल का होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 2 और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है

Conclusion

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MbPA) के अस्पताल विभाग में निकली यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो एक अच्छे सैलरी पैकेज (₹40k - ₹50k) के साथ प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। ध्यान रहे कि केवल रिज्यूमे या अधूरा फॉर्म भेजने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए, सभी जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करके 29 जून 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भेजें। इस भर्ती से जुड़े किसी भी नए शुद्धिपत्र (Corrigendum) के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें

No comments:

Post a Comment

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026 | 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass Apply Online

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026: 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass, Apply Online ...