DSSSB Syllabus 2026 | TGT, Special Educator & JSA Exam Pattern | Detail Syllabus PDF

DSSSB Recruitment 2026 Syllabus: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board-DSSSB) ने Advertisement No. 03/2026 के लिए ऑफिशियल Exam Scheme जारी कर दी है। इस भर्ती में शामिल सभी 25 प्रकार के पदों के लिए केवल 1 लिखित परीक्षा (One Tier Exam) आयोजित की जाएगी। यानी आपको नौकरी पाने के लिए केवल एक ही मुख्य लिखित परीक्षा को पास करना होगा।

लेकिन ध्यान रहे, अलग-अलग पोस्ट के लिए पेपर का पैटर्न और नंबरों का विभाजन (Marks Distribution) अलग-अलग है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं:

DSSSB Vacancy 2026 Exam Pattern & Syllabus: जानिए किस पोस्ट के लिए कितने पेपर होंगे और क्या रहेगा Syllabus

Image

DSSSB Exam 2026: मुख्य नियम (Key Points)

  • Total Time: सभी परीक्षाओं के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा।
  • प्रश्नों के प्रकार: सभी प्रश्न MCQs (Objective Type) होंगे।
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): परीक्षा में 0.25 Marks की negative marking लागू रहेगी (यानी 4 गलत उत्तरों पर 1 नंबर कटेगा)।
  • पेपर की भाषा: पेपर Bilingual (Hindi & English) दोनों भाषाओं में होगा (केवल language पेपर को छोड़कर)।

Post-Wise Exam Pattern & Syllabus Details

परीक्षा योजना के अनुसार सभी पदों को निम्नलिखित 3 श्रेणियों में बांटा गया है:

CATEGORY 1: One Tier (General) Exam

यह परीक्षा पूरी तरह से सामान्य विषयों पर आधारित होगी। इसमें subject special से कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा।
  • संबंधित post code: 34/26 (I.T. Assistant Grade-A), 39/26 (Data Processing Assistant Grade 'A'), 40/26 (Data Entry Operator Grade 'B')
  • कुल Exam (No. of Exams): केवल 1 पेपर (One Tier)
  • कुल प्रश्न: 200 Questions
  • कुल अंक (Total Marks): 200 Marks

Syllabus (पाठ्यक्रम): इसमें 5 विषय पूछे जाएंगे और प्रत्येक विषय 40-40 नंबर का होगा:

  • General Awareness (सामान्य जागरूकता): 40 Marks
  • General Intelligence & Reasoning Ability (तार्किक क्षमता): 40 Marks
  • Arithmetical & Numerical Ability (गणित): 40 Marks
  • Test of Hindi Language & Comprehension (हिंदी भाषा): 40 Marks
  • Test of English Language & Comprehension (अंग्रेजी भाषा): 40 Marks

CATEGORY 2: One Tier (Technical) Exam

इस परीक्षा में जनरल विषयों के साथ-साथ आपके संबंधित ट्रेड या क्वालिफिकेशन से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। पेपर को दो भागों (Section-A और Section-B) में बांटा गया है।

  • संबंधित पोस्ट कोड: JSA के सभी पद (21/26 से 31/26), 32/26 (Technical Assistant Hindi), 33/26 (Assistant Archivist), 35/26 (Fitter), 36/26 (Lift Operator), 37/26 (A/C Mechanic), 38/26 (Sub Station Apprentice), 45/26 (Electrical Overseer)
  • कुल एग्जाम (No. of Exams): केवल 1 पेपर (जिसमें दो सेक्शन होंगे)
  • कुल प्रश्न: 200 Questions (Section A: 100 + Section B: 100)
  • कुल अंक (Total Marks): 200 Marks

Syllabus (पाठ्यक्रम):

  • Section-A (कॉमन जनरल पेपर - 100 Marks): इसमें 5 विषय होंगे और प्रत्येक विषय 20-20 नंबर का होगा:
    1. General Awareness (20 Marks)
    2. General Intelligence & Reasoning Ability (20 Marks)
    3. Arithmetical & Numerical Ability (20 Marks)
    4. Test of Hindi Language & Comprehension (20 Marks)
    5. Test of English Language & Comprehension (20 Marks)
  • Section-B (सब्जेक्ट स्पेशल - 100 Marks): उम्मीदवार ने जिस post के लिए apply किया है, उसकी शैक्षणिक योग्यता या ट्रेड (जैसे ITI Fitter/A/C Trade, Chemistry, Physics आदि) से संबंधित 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

CATEGORY 3: One Tier (Technical / Teaching) Exam

यह परीक्षा विशेष रूप से Teacher (शिक्षक) और Special Educator के पदों के लिए है। इसका Pattern भी दो भागों (Section-A और Section-B) में विभाजित है।

  • संबंधित Post Code: 41/26 (TGT Computer Science), 42/26 (Domestic Science Teacher), 43/26 (TGT Special Education), 44/26 (Special Educator Primary)
  • कुल Exan (No. of Exams): केवल 1 पेपर (जिसमें दो सेक्शन होंगे)
  • कुल प्रश्न: 200 Questions (Section A: 100 + Section B: 100)
  • कुल अंक (Total Marks): 200 Marks

Syllabus (पाठ्यक्रम):

  • Section-A (कॉमन जनरल पेपर - 100 Marks): इसमें भी वही 5 general subject होंगे और प्रत्येक विषय 20-20 नंबर का रहेगा (General Awareness, Reasoning, Maths, Hindi, English - 20 Marks Each).
  • Section-B (शिक्षण एवं विषय ज्ञान - 100 Marks): इसमें आपके संबंधित teaching subject (जैसे Computer Science, Home Science) के साथ-साथ Teaching Methodology (शिक्षण पद्धति) और B.Ed./D.Ed. से संबंधित महत्वपूर्ण 100 प्रश्न (100 Marks) पूछे जाएंगे।

क्वालीफाइंग मार्क्स (Minimum Qualifying Marks Rule)

1. DSSSB ने इस बार पासिंग मार्क्स को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण नियम बनाया है:

  • Technical और Teaching पदों के लिए (Category 2 & 3): उम्मीदवारों को Section-B (Subject-specific) में Minimum qualifying marks लाना अनिवार्य है। Section-A में कोई अलग से न्यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं हैं, लेकिन Final Merit List दोनों section (A + B) के कुल नंबरों को मिलाकर ही बनेगी।

2. Category-wise passing marks: General / EWS: 40% Marks

  • OBC (केवल Delhi): 35% Marks
  • SC / ST / PwBD (दिव्यांग): 30% Marks
  • Ex-Servicemen: अपनी कैटेगरी में 5% की छूट (न्यूनतम 30%)

FAQs (Frequently Ask Questions) 

1. क्या कोई स्किल टेस्ट (Skill Test) भी होगा?

Official notification के अनुसार, लिखित परीक्षा के बाद पद की आवश्यकता के आधार पर Skill Test, Trade Test, या Aptitude Test लिया जा सकता है (जैसे Data Entry Operator के लिए टाइपिंग टेस्ट या ITI पदों के लिए ट्रेड प्रैक्टिकल टेस्ट)। यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

Data Processing Assistant (39/26) और Data Entry Operator (40/26): इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद Typing Test / Skill Test देना होगा।

Fitter (35/26), Lift Operator (36/26) और A/C Mechanic (37/26): इन आईटीआई (ITI) वाले पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद Trade Test / Practical Test लिया जा सकता है।

Teaching और JSA के पदों के लिए: इनमें कोई स्किल टेस्ट नहीं होता, सीधे मेरिट बनती है।

2. Tie-Breaker Rule (अगर दो छात्रों के बराबर नंबर आ जाएं तो क्या होगा?)

Technical/Teaching पोस्ट के लिए: अगर दो कैंडिडेट्स के कुल नंबर बराबर हैं, तो Section-B (सब्जेक्ट स्पेशल) में जिसके ज्यादा नंबर होंगे, उसे नौकरी मिलेगी। अगर वहाँ भी बराबर हैं, तो उम्र में जो बड़ा (Senior in Age) होगा, उसे चुना जाएगा।

General पोस्ट के लिए: अगर नंबर बराबर हैं, तो जिसकी उम्र ज्यादा होगी, उसे प्राथमिकता मिलेगी।

अगर नंबर और उम्र दोनों बराबर निकल जाएं, तो अंग्रेजी के Alphabetical Order (नाम के पहले अक्षर) के हिसाब से मेरिट तय होगी।

No comments:

Post a Comment

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026 | 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass Apply Online

KEA Karnataka VAO Recruitment 2026: 505 Village Administrative Officer Posts, 12th Pass, Apply Online ...