RSSB Computer Instructor Notification 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक बहुत ही शानदार मौका आ चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB), जयपुर ने वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) के कुल 3951 पदों पर संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन (Official Notification) जारी कर दिया है।
यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों के लिए आयोजित की जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे— Important Dates, Application Fee, Vacancy Details, Educational Qualification, Age Limit, Exam Pattern, और Step-by-Step Online Apply करने की पूरी प्रोसेस बताएंगे।
RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Overview
|
Bharti Board Name |
"Rajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur" |
|
Post Name |
Senior & Basic Computer Instructor |
|
Total Vacancies |
3,951 Posts |
|
Notification No. |
07/2026 |
|
Application Mode |
Online (via SSO Portal) |
|
Job Location |
Rajasthan |
|
Official Website |
rssb.rajasthain.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर लें।
- Online Apply Start Date: 25 मई 2026
- Online Apply Last Date: 23 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- Senior Computer Instructor Exam Date: 22 अगस्त 2026 (CBT/TBT/OMR)
- Basic Computer Instructor Exam Date: 23 अगस्त 2026 (CBT/TBT/OMR)
Vacancy Details (पदों का विवरण)
इस भर्ती के तहत कुल 3951 पदों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) में इस प्रकार बांटा गया है:
1. माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education Dept)
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: 300 पद (Non-TSP: 268, TSP: 32)
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: 3415 पद (Non-TSP: 2736, TSP: 679)
2. संस्कृत शिक्षा विभाग (Sanskrit Education Dept):
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक: 22 पद (Non-TSP: 20, TSP: 02)
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक: 214 पद (Non-TSP: 200, TSP: 14)
कुल मिलाकर ग्रैंड टोटल: 3,951 पद
Application Fee (आवेदन शुल्क - One Time Registration)
कार्मिक विभाग के नियमानुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR (One Time Registration) शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहली बार रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए शुल्क इस प्रकार है:
- General / OBC (Creamy Layer) / MBC: ₹600/-
- OBC (Non-Creamy) / EWS / SC / ST (Rajasthan Residents): ₹400/-
- Divyangjan (PwD) Candidates: ₹400/-
नोट: अन्य राज्यों के सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग (General) में माना जाएगा।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
1. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) के लिए:
- Master in Engineering (M.E.) / M.Tech. in CS / IT / ECE / EE / EEE / ETE / EIE OR M.Sc. in Computer Science (CS) / Information Technology (IT) OR Master in Computer Application (MCA) / 'B' Level / 'C' Level Course.
- देवनागरी लिपि हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
2. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) के लिए:
- Graduate और इसके साथ 'A' LEVEL / PGDCA (न्यूनतम 1 वर्ष का) OR B.E. / B.Tech. in CS / IT / ECE / EE / EEE / EIC / TIE OR B.Sc. in Computer Science (CS) / Information Technology (IT) OR Bachelor in Computer Application (BCA).
नोट: अंतिम वर्ष (Final Year) में पढ़ रहे छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा की तिथि तक अपनी योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
यह भी पढ़ें: SBI Apprentice Recruitment 2026
|
Other Rajasthan Recruitment 2026 |
|
यह भी पढ़ें: RPSC RAS Recruitment 2026: Apply Online For 607 Class I & II Posts, Notification PDF भर्ती की पूरी डिटेल यहाँ देखें! |
Age Limit (आयु सीमा - गणना 01-01-2027 के अनुसार)
- Minimum Age: 18 वर्ष
- Maximum Age: 40 वर्ष
Age Relaxation (आयु में अतिरिक्त छूट)
माध्यमिक शिक्षा विभाग के पदों के लिए सभी उम्मीदवारों को 03 वर्ष की अतिरिक्त छूट ऊपरी आयु सीमा में दी जाएगी (क्योंकि 2022 के बाद यह भर्ती नहीं आई है)।
संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों पर पहली बार भर्ती होने के कारण यह अतिरिक्त छूट लागू नहीं होगी।
- राजस्थान के मूल निवासी SC/ST/OBC/MBC/EWS के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
- राजस्थान की मूल निवासी आरक्षित वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
- विधवा और विवाह-विच्छिन्न (Divorced) महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा का प्रारूप)
कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा में कुल 200 अंकों के दो Papers होंगे:
Paper-I (100 Marks):
इसमें राजस्थान का आर्ट एंड कल्चर, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, जनरल साइंस, करंट अफेयर्स और जनरल एबिलिटी (रीजनिंग, मैथ, डेटा इंटरप्रिटेशन) के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। समय अवधि 2 घंटे होगी।
(Click Here for Complete Syllabus of RSSB Computer Instructor Recruitment 2026)
Paper-II (100 Marks):
इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर पेडागोजी और टेक्निकल कंप्यूटर सब्जेक्ट्स (जैसे डेटा स्ट्रक्चर्स, DBMS, नेटवर्क सिक्योरिटी, OS आदि) के 100 प्रश्न होंगे। समय अवधि 2 घंटे होगी।
(Click Here for Complete Syllabus of RSSB Computer Instructor Recruitment 2026)
Negative Marking: दोनों पेपर्स में गलत उत्तर देने पर 1/3 भाग (One-Third) अंक काटा जाएगा।
How to Apply Online: स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान के SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- स्टेप 2: अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्टेप 3: डैशबोर्ड पर उपलब्ध Citizen Apps (G2C) के अंदर Recruitment Portal पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: यदि आपने पहले OTR नहीं किया है, तो पहले One Time Registration टैब पर जाकर अपना विवरण दर्ज करें और शुल्क का भुगतान करें।
- स्टेप 5: इसके बाद Ongoing Recruitment सेक्शन में "Computer Instructor Joint Direct Recruitment 2026" के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां (Qualification) ध्यानपूर्वक भरें।
- स्टेप 7: लाइव फोटोग्राफ (Live Photo Capture) और अपने सिग्नेचर अपलोड करें।
- स्टेप 8: फॉर्म को पूरी तरह री-चेक करने के बाद Submit & Pay बटन पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)
- Official Notification PDF Download: (Click Here)
- Online Apply Link (SSO Portal): (Click Here)
- Official Website: rssb.rajasthan.gov.in
- Exam Syllabus: Click Here
सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और रिजल्ट्स की सबसे तेज़ अपडेट्स पाने के लिए हमारे ब्लॉग JobnestIn को रोजाना विजिट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

No comments:
Post a Comment